छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा में दुल्हन को लेने पहुंचे भातियों ने खाना बासी बताते हुए नखरे दिखाने शुरू किए। कहासुनी के बाद मामला झगड़े में बदल गया। घरातियों ने लाठी डंडों से भातियों को दौड़ा लिया। झगड़े के बाद दुल्हे और उसके परिवार के सदस्यों को रोककर निकाह की रस्म पूरी की गई। रविवार को टांडा गांव में भातियों की लाठी डंडों से मेहमाननवाजी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई दिन पहले टांडा में जिले के ही किसी गांव से बारात पहुंची थी। घराती आवभगत में जुटे थे, इस बीच भात लेने की रस्म के बाद खाना शुरू किया गया। यहां भातियों ने ने कहा कि खाना ठंडा दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा होने लगा। गणमान्य लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनीं। गांव के मुख्य मार्ग पर ही घरातियों ने भातियों को लाठी डंडों से दौड़ा लिया। इसके बाद गांव के गणमान्य लोग पहुंचे और समझाकर मामला शांत किया। रविवार को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

 छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा में दुल्हन को लेने पहुंचे भातियों ने खाना बासी बताते हुए नखरे दिखाने शुरू किए। कहासुनी के बाद मामला झगड़े में बदल गया। घरातियों ने लाठी डंडों से भातियों को दौड़ा लिया। झगड़े के बाद दुल्हे और उसके परिवार के सदस्यों को रोककर निकाह की रस्म पूरी की गई।


 

रविवार को टांडा गांव में भातियों की लाठी डंडों से मेहमाननवाजी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई दिन पहले टांडा में जिले के ही किसी गांव से बारात पहुंची थी। घराती आवभगत में जुटे थे, इस बीच भात लेने की रस्म के बाद खाना शुरू किया गया। यहां भातियों ने ने कहा कि खाना ठंडा दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा होने लगा। गणमान्य लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनीं। गांव के मुख्य मार्ग पर ही घरातियों ने भातियों को लाठी डंडों से दौड़ा लिया। इसके बाद गांव के गणमान्य लोग पहुंचे और समझाकर मामला शांत किया। रविवार को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।