घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया

बिनौली। क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली सो रही महिला के घर में घुसकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके पति ने थाने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को बताया गया कि 20 नवंबर की रात महिला का पति घर से बाहर गया था। घर में वह सो रही थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक बुरी नीयत से घर में घुस आया। आरोप है कि उसने
दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चला गया। जब उसका पति घर आया तो इस बारे में बताया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।