गन्ना उठान नहीं होने पर जताई नाराजगी

कस्बे में गन्ना समस्या को लेकर राजेंद्र चौधरी के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें रमाला मिल के गन्ना क्रय केंद्रों से समय पर गन्ना उठान नहीं होने पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं कराया तो आठ दिसंबर को महापंचायत करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्रह्म सिंह ने कहा कि रमाला मिल के गांगनौली, मौजिजाबाद नांगल, हिंमतपुर सूजती गांवों में स्थापित गन्ना क्रय केंद्रों से समय पर गन्ना उठान नहीं कराया जा रहा है। इस कारण आए दिन मार्गों पर जाम लग रहे हैं तथा गन्ना उठान न होने के कारण तौल नहीं चल पा रही है। इस कारण किसानों के खेतों अभी भी गन्ना खड़ा रहने के चलते खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। इससे किसानों की गेहूं की फसल बुआई प्रभावित हो रही है। गन्ना छिलाई का कार्य न होने पशुओं के लिए चारा भी नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। कहा यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं कराया तो आठ दिसंबर को महापंचायत करेंगे। इसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संचालन पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी ने किया। इसमें संजीव राठी, ओम सिंह, राजवीर, कृष्णपाल, वीरेंद्र, रणधीर, महेंद्र राठी, लक्ष्मण, नदीम, सुधीर, जीत सिंह, अरविंद किसान मौजूद रहे।