हड़ताल खत्म होने के बाद मंडी में गुड़ की आवक शुरू

बड़ौत। गुड़ मंडी में जारी हड़ताल खत्म हो गई और फिर से इसमें चहल-पहल नजर आई। स्थानीय व्यापारियों ने मुजफ्फरनगर में गुड़ व्यापारियों और अधिकारियों के बाद हड़ताल समाप्त की।
हड़ताल के दौरान मंडी के व्यापारी अफसरों की माफिया से मिलीभगत और अवैध रूप से किए जा रहे कारोबार का विरोध कर रहे थे।
बुधवार शाम मुजफ्फरनगर मंडी में असिस्टेंट डायरेक्टर कुमार विनीत और डीडीए पुस्कर सिंह वहां पहुंचे अैर व्यापारियों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन यिा। मंडी व्यापारियों से हुई बातचीत के बाद बड़ौत के गुड़ व्यापारियों ेने भी हड़ताल समाप्त कर दी। बड़ौत मंडी एसोसिएशन के मंत्री शिवप्रकाश महेश्वरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडी में चेयरमैन अमित राणा पहुंचे और उनके समक्ष व्यापारियों ने जिला पंचायत से संबधित समस्या रखी तो उन्होंने उन्हें आश्वसन दिया। बृहस्पतिवार को हड़ताल समाप्त होने पर सूनी पड़ी गुड़ मंडी में बृहस्पतिवार को चहल-पहल दिखाई दी और काफी संख्या में गुड़ भी आया। मंडी में बृहस्पतिवार को तीन हजार मन गुड़ की आवक हुई है।